
DU Subject Matching-28/06/2025
Dear Students, we welcome you in our today post DU Subject Matching-28/06/2025
अब DU दाखिले का दूसरा चरण शुरु होने वाला है. डीयू की 69 कॉलेजों में 71,624 सीट्स हैं. इनके लिए 79 ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले शुरु हो चुके हैं.
सब्जेक्ट मैचिंग:
Subject matching means you have to select the same subjects in the CUET exam that you studied in 12th. This means that there should be a match between your class 12th and the CUET subjects.
दूसरे फेज में आपको सब्जेक्ट-मैचिंग करनी होगी. आपको अपने 12वीं के सब्जेक्ट्स से सीयूईटी-यूजी में लिए सब्जेक्ट्स से मैचिंग करनी है. उदाहरण के लिए,आपने 12वीं में एकाउंटेंसी ली थी और सीयूईटी-यूजी में भी एकाउंटेंसी की परीक्षा दी है, तो यह सब्जेक्ट मैचिंग है. आपने 12वीं में एकाउंटेंसी ली थी और सीयूईटी-यूजी में बायोलॉजी, तो यह सब्जेक्ट मैचिंग नहीं है.
क्या जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट की मैचिंग होगी?
जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट की मैचिंग नहीं होगी.
ब्लैक और रेड का फंडा:
सब्जेक्ट मैचिंग के बाद डैशबोर्ड पर वें प्रोग्राम्स ब्लैक कलर में दिखेगें जिनके लिए आप एलिजिबिल है. जिन प्रोग्राम्स के लिए आप एलिजिबिल नहीं है, वें रेड कलर में दिखेगें.
कोर्स और कॉलेज के ऑप्शन:
अब आप अपनी प्रिफरेंस के हिसाब से अपने कोर्स और कॉलेज के ऑप्शन भर कर फॉर्म सब्मिट करे.
विशेष सावधानी:
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक बार फॉर्म सब्मिट कर देने के बाद इसमे बदलाव नहीं कर सकेगें. अतः पूरी सावधानी से अपना फॉर्म भरें. फॉर्म भरने के बाद इसे रिचेक करे. भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने फ्यूचर रिफरेन्स के लिए ज़रूर रखें.
सीट अलोटमेंट:
एलिजिबिलिटी, सीयूईटी-यूजी मेरिट, सीटों की संख्या के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है. इसके आधार पर आपको सीट अलोट होती है. टाई ब्रेकिंग की स्थिति मे 10वीं के मार्क्स के आधार पर सीट अलोट की जाएगी.
Thank you for reading the post.
Please write your comment in the ‘leave a comment box’.
DU Subject Matching-28/06/2025
Published By: Vimal Kumar Tulsyan
Organisation: CUET NOW
Address: A-332, Pocket-00, Sector-2, Rohini, Delhi-110085
Website: https://cuetnow.com
Site URL: cuetnow.com
Email: cuetnow@gmail.com
Mobile No. 9910848324
डिस्क्लेमर: यह पोस्ट स्टूडेंट्स की सामान्य जानकारी के लिए है. फॉर्म भरते समय इसमे लिखी सभी बातें डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर ज़रूर चेक करें.
About the Author
Vimal Kumar Tulsyan is the Founder of CUET NOW, an educational platform focused on CUET UG preparation. He has more than 10 years of teaching experience in Reasoning and General Aptitude.
His mission is to make CUET preparation simple, reliable, and accessible for every student.
