DU Admission2025-19/06/2025

DU Admission2025-19/06/2025
डीयू में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए 69 कॉलेजों में 71,624 सीट्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 जून 2025 से शुरू हो चुके है.

DU Admission2025-19/06/2025

Dear Students, we welcome you in our today post DU Admission2025-19/06/2025

अब DU Admission2025 के लिए दाखिले दो चरणों में होने जा रहे है. डीयू की 69 कॉलेजों में 71,624 सीट्स हैं. इनके लिए 79 ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले शुरु हो चुके हैं.

प्रथम चरण:

डीयू में ग्रेजुएशन कोर्स मे दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पहला फेज 18 जून से शुरु हो चुका है. डीयू सीसैज (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) पोर्टल पर फर्स्ट फेज रजिस्ट्रेशन में केवल अपनी पर्सनल डिटेल, 12वीं के मार्क्स, सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर, आदि लिखना हैं.आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मोबाइल फ़ोन पर भी  कर सकते है. लेकिन हमें अपने फॉर्म कंप्यूटर या लैपटॉप पर ही भरने चाहिए, क्योकिं इन पर सभी फीचर्स साफ नज़र आते है, और हम किसी तरह की गलती होने की संभावना से बच सकते है.

दूसरा चरण:

सीयूईटी का रिजल्टआने के बाद दूसरा चरण शुरु होगा. सीयूईटी का  रिजल्ट 30 जून तक आने की संभावना है. रेगुलर कॉलेजों में दाखिले सीयूईटी-स्कोर्स के आधार पर होंगें. इसमें स्टूडेंट्स को अपने सीयूईटी-स्कोर्स के आधार पर कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरनी होगी. अनुमानित रैंक जारी की जाएगी. इसकेआधार पर स्टूडेंट्स अपनी चॉइस को एडिट कर सकेगें. इसके बाद उनकों कोर्स, मेरिट, उपलब्ध सीटों आदि के आधार पर डीयू में दाखिला मिलेगा.

नये योग्यता नियम:

DU Admission2025 के लिए अब डीयू  के तकरीबन सभी कोर्सेज के लिए एक भाषा के साथ तीन सब्जेक्ट्स या दो भाषाओं के साथ दो सब्जेक्ट्स में से अधिकतम स्कोर वाला कॉम्बिनेशन चुना जाएगा. बीएससी (ऑनर्स) के लिए सीयूईटी मे भाषाओं में कम-से-कम 30% मार्क्स लाने की अनिवार्यता हटादी गई है.

टाई  ब्रेकिंग:

DU Admission2025 में पहली बार 10वीं के मार्क्स के आधार पर टाई  ब्रेकिंग की समस्या हल होने की संभावना है.

आवेदन शुल्क:

DU Admission2025 में सामान्य वर्ग, ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर और EWS वर्गके लिए आवेदन शुल्क Rs. 250/-, SC, ST और PWBD के लिए Rs. 100/- हैं. इसकेअतिरिक्त ECA,या स्पोर्ट्स कोटे के लिए Rs. 100/- अतिरिक्त शुल्क हैं.

Thank you for reading the post.

Please write your comment in the ‘leave a comment box’.

DU Admission2025-19/06/2025
Published By: Vimal Kumar Tulsyan
Organisation: CUET NOW
Address: A-332, Pocket-00, Sector-2, Rohini, Delhi-110085
Website: https://cuetnow.com
Site URL: cuetnow.com
Email: cuetnow@gmail.com
Mobile No. 9910848324

डिस्क्लेमर: यह पोस्ट स्टूडेंट्स की सामान्य जानकारी के लिए है. फॉर्म भरते समय इसमे लिखी सभी बातें डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर ज़रूर चेक  करें.

By Vimal Kumar Tulsyan

Vimal Kumar Tulsyan is a commerce graduate with more than 10 years of teaching experience in reasoning and aptitude. He founded the CUET NOW in September 2023. Its website, cuetnow.com provides students free study resources for the preparation of the CUET - GAT & NEET Chemistry (UG) exam preparation to help them secure excellent marks in the CUET & NEET (UG)